रायपुर

पहलवान कन्हैयालाल कसार की 20वीं पुण्यतिथि
18-Oct-2022 2:46 PM
पहलवान कन्हैयालाल कसार की 20वीं पुण्यतिथि

रायपुर, 18 अक्टूबर।  कॉन्वेंट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालयों के संस्थापक स्व. श्री कन्हैयालाल जी कसार उस्ताद की 20वीं पुण्यतिथि मनाने आज हम सब उपस्थित हुए है। उन्होंने 70 वर्ष की आयु में 18 अक्टूबर 2002 को रात्रि 9.30 मिनट पर अंतिम सांस ली थी। आपका जन्म सत्तीबाजार रायपुर में हुआ था। आपके पिताजी का नाम श्री दयाराम कसार तथा माता जी का नाम श्रीमती मुलिया बाई था।

आपके पिता श्री दयाराम कसार जी ख्याति प्राप्त पहलवान थे। उन्हीं का अनुसरण करते हुए पहलवान बन गये और खूब नाम कमाये। आपकी पत्नी का नाम श्रीमती मनोरमा कसार था । आप जब 09 वर्ष के थे तभी उनके पिताजी का देहान्त हो गया। तब बड़े भाई मात्र 11 वर्श के थे ।

आप 09 वर्ष की उम्र से ही सत्तीबाजार व्यायाम शाला जाने लगे थे। आज से 98वर्ष पूर्व जब छुआछुत का काफी बोल-बाला था उस  समय भी सभी जाति, धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे। घर में जब वे जाते उनकी माता जी उन्हे बाहर से स्नान कर घर में कदम रखने को कहती थी।

छुआछुत की परवाह किये बिना सबको गले लगाया। 80वर्ष पूर्व रायपुर शहर में 07 व्यायाम षाला थे जैसे बढ़ईपारा व्यायाम शाला, बंजारी चौक व्यायामशाला, जैतुसाव मठ व्यायाम षाला, दन्तेश्वरी व्यायाम शाला , शुक्रवारी बाजार व्यायाम शाला , जोरापारा व्यायाम शाला, नयापारा व्यायाम शाला, आपके सभी अखाड़े के उस्तादों से काफी मित्रवत् व्यवहार रहा।

आपके गुरू स्व. श्री आलोपी पहलवान जी थे। जो कानपुर के जाने-माने कुश्ती के उस्ताद थे। कुश्ती के प्रति रूझान को देखकर श्री आलोपी पहलवान ने स्व. श्री कन्हैयालाल जी कसार को कुष्ती के अनेकों दांव-पेंच सिखाये। प्रतिदिन आप 5 से 6 घण्टे तक व्यायाम करते थे। वे अधिकतर 3000 बैठक एवं 3000 दण्ड मारा करते थे।

उन्हें कुश्ती में अच्छी ख्याति प्राप्त थी। 60वर्षों तक सत्तीबाजार व्यायाम शाला में वे कुष्ती सिखाते रहे। उन्होंने सत्तीबाजार व्यायाम शाला का नाम मध्यप्रदेष, उड़ीसा, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेष में ऊँचा किया। इस शहर में जो पूराने व्यक्ति हैं जिन्हें व्यायाम के प्रति रूझान था सत्तीबाजार व्यायाम शाला आकर स्व.कन्हैयालाल जी कसार से कुश्ती सिखाते थे। इसके लिए उन्होने किसी भी प्रकार का चंदा नहीं लिया। वे अपना घर परिवार का कार्य छोडक़र कुश्ती सिखाते थे।


अन्य पोस्ट