रायपुर

जैनम मानस परिसर में डॉ. रमन सिंह का अभिनंदन, भव्य समारोह में हजारों जुटे
16-Oct-2022 6:04 PM
जैनम मानस परिसर में डॉ. रमन सिंह का अभिनंदन, भव्य समारोह में हजारों जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। पूर्व मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। राजधानी के वीआईपी रोड जैन मानस भवन में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग प्रदेश के अलग अलग जिलों से राजधानी पहुँचे और जन्मदिन समारोह में शामिल होकर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान लोगो ने डॉ रमन सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि डॉ सिंह दिलो में राज करते है।

डॉ सिंह को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल अनुसुइया उईके, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष  अरुण साहू समेत कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं भेजी हैं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत के द्वारा आयोजित जन्मदिन समारोह में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ,सांसद सुनील सोनी,विजय बघेल ,संतोष पांडेय पूर्व मंत्री केदार कश्यप ,महेश गांगडा, भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ,विजय शर्मा,अवधेश चंदेल ,अमित साहू , अशोक साहू ,श्रीचंद  सुंदरानी ,राजीव अग्रवाल,छगन मूंदडा,नंदे साहू, सुभाष राव , पूनम चंद्राकर , पार्षद मीनल चौबे, सीमा संतोष साहू , सरिता दुबे, रोहित साहू, दीपक जायसवाल, विश्वदायनी पाण्डेय, सुशील धीवर रजियंत ध्रुव ,सुमन राम प्रजापति, टेसू साहू , गोदावरी राज साहू ,मृत्युंजय दुबे भी शामिल थे।

इसके अलावा समाज के पाटीदार समाज  अध्यक्ष - मोहन भाई पटेल एंव पदाधिकारी, गुजराती समाज अध्यक्ष  प्रकाश बारमेडा एवं पदाधिकारी , सन्मति नगर दिगम्बर जैन खंडेलवाल पंचायत के पधाधिकारी , जैनम मानस समिति के पधाधिकारी, बंगाली समाज माना कैम्प,  छठ आयोजन समिति महादेव घाट। अध्यक्ष राजेश सिंग , अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन  प्रदेश अध्यक्ष श् मुम्तीनाथ पांडे,  उत्तर भारतीय समिति हीरापुर  अध्यक्ष  चंद्रभूषण शर्मा , जैन संघ शंकरनगर अध्यक्ष  प्रेमचंद लुनावत,  ग्रीन आर्मी टीम रायपुर। अध्यक्ष  अमिताब दुबे, उत्कल समाज,  छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज। अध्यक्ष कौशिक कट्टा, मिथिलायतन मैथिल समाज। अध्यक्ष अरुण कुमार , प्रदेश मुस्लिम महिला संगठन छत्तीसगढ़  अध्यक्ष नजमा अजीम,  हरदिहा समाज नवयुवक संघ रायपुर।


अन्य पोस्ट