रायपुर
सेंट्रल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन का राज्य अधिवेशन 27 को
25-Aug-2022 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अगस्त। एमपी सेंट्रल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन एवं सेंट्रल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस का संयुक्त राज्यस्तरीय अधिवेशन शनिवार 27 अगस्त को प्रात: 10:30 बजे से जयस्तंभ एक निजी होटल में आयोजित किया गया। एमपीसीबीईए के महासचिव सुरेश बानी ने बताया कि यह बैंक यूनियन विगत 66 वर्षों से बैंक के समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों की हितों की रक्षा के लिए सतत सेवारत है। ज्ञात हो कि इस संगठन की स्थापना सन 1956 में हुई थी। इस अधिवेशन में सम्मिलित होने के लिए मुंबई, दिल्ली, नागपुर, चंडीगढ़, भोपाल, इंदौर, अंबिकापुर आदि स्थानों से डेलीगेट आ रहे हैं। इस अधिवेशन के मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख शैलेश वर्मा, रायपुर रीजन है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे