रायपुर
रायपुर, 24 अगस्त। प्रदेश के सबसे और खबरदार सांध्य दैनिक छत्तीसगढ़ की खबर एक बार फिर सही साबित हुई। आंच भाजपा, भाजयुमो के हजारों कार्यकर्ताओं से निपटने पुलिस ने लाठियों का इस्तेमाल नहीं किया। कार्यकर्ताओं को जवानों ने अपने बाहूबल से ही खदेड़ दिया। हालांकि भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के भी जबरदस्त संघर्ष देखने को मिला।। पुलिस जवानों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि हाथों में लाठियां होने के बावजूद किसी भी स्थिति में लाठी का इस्तेमाल न करें। केवल हाथों से ही धक्का मुक्की करें। इसी सिलसिले में मंगलवार को बैरिकेडिंग प्वाइंट्स पर झूमा झटकी का पूर्वाभ्यास (बलवा ड्रिल) भी किया गया। लेकिन हजारों जवानों के हाथों में सरकार भी नहीं थी।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की रणनीति है कि वे जवानों को खीजने के लिए मजबूर किया जाए ।इस दौरान उन्हें लाठियां भांजने उत्तेजित किया जा सके। ताकि बीस वर्ष पूर्व जोगी सरकार द्वारा ऐसे ही प्रदर्शन को दोहरा कर राजनीतिक माहौल बने। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।