रायपुर
रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के 103 अधिक संगठनों के लाखों कर्मचारी, अधिकारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। कृ चौथे दिन शाम 5 बजे मशाल रैली निकाली जाएगी।
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन से राज्य के समस्त जिला एवं ब्लाक तहसील मुख्यालय में कर्मचारी हड़ताल पर है l साथ ही न्याययिक कर्मचारी संघ एवं प्रदेश के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के हड़ताल में होने के कारण जिला न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय में सभी कार्य ठप्प रहे l संचालनालय संघ के अध्यक्ष रामसागर कोशले ने बताया कि इंद्रावती भवन के सभी संचालनालय कार्यालय बंद रहे ।
फेडरेशन के बी पी शर्मा, सतीश मिश्रा, अजय तिवारी, संजय सिंह, आर के रिछारिया, राजेश चटर्जी, सत्येन्द्र देवांगन, युधेश्वर सिंह ठाकुर, पंकज पांडेय ने बताया कि राज्य के न्यायायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में जिला न्यायालय बंद कर मांगो को लेकर हड़ताल पर है। इसमें राज्य के 103 संगठन फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल है ।