रायपुर
रायपुर, 24 अगस्त। भाजयुमो का बड़ा आंदोलन। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सीएम हाऊस का घेराव करने सडक़ों पर उतरे । इसे रोकने के लिए पुलिस,प्रशासन ने शहर के 12 सडक़ों पर 19 जगहों पर बैरेकैटिंग किया गया। इसके चलते बुधवार को इन सडक़ों में यातायात पूरी तरह बाधित रहा सुबह आठ बजे से ही सडक़ों को बंद कर दिया गया। इस धरना प्रदर्शन को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी रही राजधानी का माहोल ऐसा था कि सुबह दफतर मरिजों को इलाज के लिए अस्पताल तक जाने में काफी मशक्कत करना पड़ा। सडक़ों में बैरेकेटिंग के चलते लोगों को आवासजाही बाधित रहा। लोग ट्रैफिक जाम से परेशान होते रहे बुधवार को शहर के सडक़ों में जाम लगने से दस मिनट का रास्ता में आने-जाने के लिए आधा घंटा का सफर तय करना पड़ा। शहर के एक और से दूसरे छोर जाने वाले लाखों लोग इस जाम से परेशान रहे। यातायात पूरी तरह बाधित रहा। शहर में रोज की तरह काम पर आने वाले कामगारों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा, कई लोग तो सडक़ में लगे जाम को देखकर वापस लौट गये इससे आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भाजयुमो का प्रदर्शन दिन भर जारी रहा ।
मोबाईल-पर्स पार
प्रदर्शनकारियों की भीड़ में कुछ जेबकतरे भी जा घूसे थे। मौका पाकर इन लोगों ने भाजपा नेताओं के मोबाइल और पर्स पर हाथ साफ किया।