रायपुर

कृषि विश्वविद्यालय में योग शिविर
24-Aug-2022 6:42 PM
कृषि विश्वविद्यालय में योग शिविर

रायपुर, 24 अगस्त। कृषि विश्वविद्यालय एवं  योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  सत्यनारायण शर्मा,  व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्ञानेश शर्मा, अध्यक्ष  योग आयोग, विशेष अतिथि के कुलपति गिरीश चंद्र रहे।

शिविर में आयोग प्रशिक्षक  छबिराम साहू एवं श्रीमती ज्योति साहू के निर्देशन में कृषि विश्वविद्यालय के लगभग 300 छात्र-छात्राओं सहित योग साधकों ने  सामूहिक योग क्रियाओं का प्रदर्शन  किया। तिलक भारती स्कूल की बच्चों द्वारा अद्भुत योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया  साथ ही  मुख्यमंत्री को  जन्म दिवस की शुभकामनाएं योग प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।


अन्य पोस्ट