रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 अगस्त। दही हांडी उत्सव के दौरान मामूली बात को लेकर धारदार चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना 10 अगस्त को मठपुरैना चौक के पास हुई थी।
टिकरापारा पुलिस के अनुसार बजरंग चौक निवासी नेमिस मटियारा रविवार रात करिबन 10 बजे बजरंग चौक पास दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुआ था। तभी हल्का तालाब पास रहने वाले ललित जलक्षत्री, चेतन जलक्षत्री एवं कमल नंदेश्वर आये और पानी का छींटा लगने की बात को लेकर निमिस से बहस किया। इसके बाद निमिष को जान से मारने की धमकी देकर साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। तभी ललित जलक्षत्री ने अपने जेब से चाकू निकालकर निमिष की हत्या करने की नियत से उसपर लगातार वार किया।इस घटना में प्रार्थी के सीना, पसली, कुल्हा तथा जांघ के पास मारकर फरार हो गये।इस पर निमिष की रिपोर्ट पर चेतन जलक्षत्री, कमल नंदेश्वर एवं ललित जलक्षत्री के विरूद्ध धारा 307, 34 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया।
पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की। आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कर चेतन जलक्षत्री, कमल नंदेश्वर एवं ललित जलक्षत्री को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू जप्त किया।