रायपुर

भूपेश सरकार के खिलाफ पहला बड़ा प्रदर्शन
24-Aug-2022 2:21 PM
भूपेश सरकार के खिलाफ पहला बड़ा प्रदर्शन

रायपुर, 24 अगस्त। राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता और शिक्षितों को नौकरी न दिए जाने को लेकर भाजपा-भाजयुमो ने बुधवार को अब तक का बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व संगठन प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने किया। हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में निगम मुख्यालय के सामने सभा भी हुई। इसे सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, अरूण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक आदि ने संबोधित किया। सभा के बाद कार्यकर्ता सीएम हाऊस घेरने निकले। इस प्रदर्शन से पूरे राजधानीवासी परेशान रहे, लेकिन इसने राजनीतिक हल्कों में प्रभावकारी छाप छोड़ी।


अन्य पोस्ट