रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। जिले में नशे के काले कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना पुलिस और सायबर यूनिट कार्यवाही करते हुए नशे का काला कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाले कार्यवाही जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के अलग-बलग थाना क्षेत्रों से गांजा बेचने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 6 किलो 600 ग्राम गांजा जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
मुखबिरों से सूचना मिलने पर एएसपी अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में एण्टी क्राईम सायबर यूनिट की टीम द्वारा एक्शन लेते हुए रायपुर के अलग-अलग स्थानों में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों की पतासाजी करते हुए 05 आरोपियों को 06 किलो 600 ग्राम गांजा कीमती 64,000/- के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई
नशे का कारोबार करने वाले पर पुलिस ने कसा सिकंजा
धरसींवा थाना के अपराध क्र. 432/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी मोहम्द रियाज सिलयारी निवासी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 10,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई।
वहीं उरला थाना अलाके में आरोपी अमन कुमार देवदास न्यू गोंदवारा थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 900 ग्राम गांजा कीमती 9,000/- रूपये जप्त कर कार्यवाही की गई।
खमरतराई थाना इलाके में अपराध क्रमांक 664/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी उधव ताण्डी निवासी कपड़ा मार्केट पण्डरी रायपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 15,000/- रूपये जप्त किया गया। कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 258/22 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी मुरली सोनी निवासी कालीबाड़ी चैक नेहरू नगर को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम गांजा कीमती 10,000/- रूपये जप्त।
टिकरापारा थाना में नारकोटिक्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी शेख जावेद निवासी मठपुरैना बजरंग चैक टिकरापारा को गिरफ्तार कर कब्जे से 02 किलोग्राम गांजा कीमती 20,000/- जप्त कर कार्यवाही की गई।