रायपुर

पैदल जा रही युवती से मोबाइल,दो हजार लूटने वाले तीन गिरफ्तार,दो नाबालिग
22-Aug-2022 7:52 PM
पैदल जा रही युवती से मोबाइल,दो हजार लूटने वाले तीन गिरफ्तार,दो नाबालिग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त।
पखवाड़े भर पहले राह चलते लडक़ी से मोबाईल लूटने वाले 03  युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से एक नाबालिग लडक़ा है। इनके पास से लूटा गया मोबाईल और बाइक बरामद किया गया। उरला पुलिस के मुताबिक 7 अगस्त की रात करीबन 08-09 बजे एक युवती पैदल अपने घर जा रही थी। पीछे से 03 लडक़े मोटर सायकल में आये और प्रार्थिया के हाथ से विवो कंपनी का मोबाईल और नगदी  2,000 रू लूट कर फरार हो गये। प्राथिया  की रिपोर्ट पर  धारा 392 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। प्रार्थिया के बताए हुलिये एवं बाइक के डिजाईन आदि के आधार पर पुलिस संदेहियों तक पहुंची ।और उनसे पूछताछ करने पर घटना के संबंध में खुलासा हुआ। घटना में शामिल निकेश सारथी उम्र 22 साल के साथ 02 नाबालिक लडक़ों को घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल  के साथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाईल विवो कंपनी कीमती करीबन पन्द्रह हजार रू बरामद किया गया है।  आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल  भेजा जा रहा है।

दूसरी ओर, खमतराई पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा में रहने वाले अमन कुमार देवदास को 9 सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वह यह गांजा पुडिय़ों में रखा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। 
 


अन्य पोस्ट