रायपुर
मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर पहले दिन ही खचाखच
21-Aug-2022 6:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अगस्त। नगर निगम का तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर रविवार को इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ। 23 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिवस के मौके पर आयोजित इस शिविर को समर्पण सेवा का नाम दिया गया है। पहले ही दिन मरीजों की भीड़ से स्टेडियम परिसर भर गया। इतनी भीड़ तो जिला अस्पताल, अम्बेडकर अस्पताल और डीकेएस की दैनिक ओपीडी में भी नहीं रहती। इस शिविर में राजधानी के सभी बड़े निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉ. तीनों दिन मौजूद रहेंगे। इनके अलावा देश के विख्यात डॉक्टर भी उपलब्ध रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे