रायपुर
भाजपा में हुए बदलाव के बीच उइके से मिले साय ठाकरे, एकात्म परिसर में कान खड़े हुए
18-Aug-2022 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय ने मुलाकात की। उन्होंने सुश्री उइके से राज्य की जनजातीय समस्याएं एवं उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार-विमर्श किया। प्रदेश भाजपा में हो रहे बदलाव के बीच साय की इस मुलाकात को लेकर चर्चा है। ठाकरे और एकात्म परिसर के लोग इस बैठक के कथ्य और तथ्य पता करने में जुट गए हैं।बता दें कि नंदकुमार साय एक लंबे अरसे से प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे