रायपुर

डा. महंत कनाडा राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन के लिए रवाना, 4 को वापसी
18-Aug-2022 7:27 PM
डा. महंत कनाडा  राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन के लिए रवाना, 4 को वापसी

रायपुर, 18 अगस्त। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत हैलिफैक्स (कनाडा) में दिनांक 20 से 26 अगस्त,  तक आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रकुल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने हेतु आज सायं रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत 20 अगस्त को नई दिल्ली से टोरंटो (कनाडा) पहुंचेंगे। कनाडा में 20 से 26 अगस्त, तक होने वाले संसदीय संघ के सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिव  दिनेश शर्मा भी सम्मिलित होंगे। वे 03 सितम्बर को रायपुर वापस आयेंगे।
 
डाॅ.  महंत को शुभकामनाएं देने ‘‘स्पीकर हाऊस’’ में बड़ी संख्या में उनके निर्वाचन क्षेत्र के कार्यकर्ता, समर्थक एवं  नागरिक उपस्थित थे। सचिवालय के अधिकारी कर्मचारियों ने भी  पुष्प गुच्छ भेंट कर यात्रा  शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट