रायपुर

राजीव जयंती पर पर कांग्रेस शनिवार को 7 सूत्रीय कार्यक्रम करेगी
18-Aug-2022 7:26 PM
राजीव जयंती पर पर कांग्रेस शनिवार को 7 सूत्रीय कार्यक्रम करेगी

रायपुर, 18 अगस्त। पूर्व पीएम भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 78वां जन्म दिवस 20 अगस्त शनिवार को मनाया जायेगा। इस अवसर पर जिला, शहर, नगर ब्लाक, एवं पंचायत स्तर पर 7 सूत्री कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें 

1. प्रातः स्व. राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं प्रार्थना सभा।
2. स्कूली बच्चों की रैली के माध्यम से अक्षय उर्जा का प्रचार-प्रसार। 
3. पर्यावरण सुरक्षा के उद्देश्य से वृक्षारोपण।
4.  21वीं सदी का भारत एवं विश्व के अंतर्गत विशेषकर जनता का अधिकार सौंपने युवकों को राष्ट्र निर्माण के कार्यो पर लगाने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने संबंधी विषयों पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
5. समाजिक सामंजस्य एकता एवं अखण्डता   बनाए रखने सामूहिक संकल्प लेंगे।
6. गरीब मरीजों को अस्पताल में फलों का वितरण, दिव्यांगों को सहायक उपकरण जैसे चक्का कुर्सी, कृत्रिम अंग, रक्तदान आदि  वितरण।स्व. राजीव गांधी जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जायेगा।


अन्य पोस्ट