रायपुर
मूणत ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा, कहा- भारत को वापस सोने की चिड़िया बनाना है
14-Aug-2022 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 फरवरी। रायपुर पश्चिम विधानसभा में पूर्व मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में रविवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।दीनदयाल ऑडिटोरियम से निकली इस यात्रा में बीजेपी के कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी और हाथ में तिरंगा लिए बाइक में सवार थे।
राजेश मूणत ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और जनता ने मिलकर तिरंगा यात्रा आयोजित की है।मूणत ने कहा कि ये कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है, यह भारत माता की शक्ति का प्रदर्शन है।तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे ना रहे हम सब भारत माता के पुत्र हैं, यह धरती हमारी माता है, इसकी सेवा का संकल्प ले करके यह हुजूम उमड़ा है, भारत को वापस सोने की चिड़िया बनाना है, यह इस बात का प्रतीक है यहां के कार्यकर्ताओं में उत्साह है.
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे