रायपुर
बलौदाबाजार का नाम बदलने प्रदर्शनकारियों को विस के पास रोका, भारी भीड़ से रोड जाम
14-Aug-2022 2:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। बलौदाबाजार जिले का नाम गुरु घासीदास बाबा के नाम पर करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग गिरौदपुरी से पैदल रायपुर पहुंचे। इन्हें विसजीरो पॉइंट पर रोकने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी, इन लोगों से अपना ज्ञापन उन्हें सौंपने का आग्रह करते रहे लेकिन वे लोग सीएम को ही देने की बात पर अड़े रहे।
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक भीड़ और पुलिस के बीच बातचीत जारी रही। वहां जाम की स्थिति रही। प्रदेश के इस दूसरे अहम राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे