रायपुर
हाथियों और भालुओं के आतंक से भयभीत हैं किसान
13-Aug-2022 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। भाजपा प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसान इन दिनों हाथियों एवं भालू के आतंक से आतंकित हैं, किसानों के फसलों को रौंदा जा रहा है, मकानों को तोड़ा जा रहा है, किसानों को कुचल कर मार डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव के मोहला मानपुर क्षेत्र, बालोद जिला, गरियाबंद के देवभोग, मैनपुर, छुरा क्षेत्र, कोरबा जिला आदि सर्वाधिक प्रभावित हैं। किसानों के मौत पर अन्य प्रान्त में राज्य के करोड़ों रुपये लूटाने वाली सरकार कुम्भकर्णीय नींद में है, ऐसी सरकार की घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि मृतक किसान परिवार को तत्काल सहायता दें एवं बर्बाद फसल ध्वस्त मकानों के मुआवजा दे सरकार।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे