रायपुर

79 लाख के गबन का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार
13-Aug-2022 6:03 PM
79 लाख के गबन का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 अगस्त। देवयानी फ़ूड इंड्रस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड में लाखो का गबन कर 4 साल से फरार अकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अकाउंटेंट मनोज कुमार राठौर को  रायगढ़ से गिरफ्तार कर रायपुर लाया गया है। पुलिस के अनुसार  देवयानी फूड्स  गुडग़ांव के  जोनल सेल्स मैनेजर अमित शर्मा ने 7 नवंबर 2019 को पंडरी - मोवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक मनोज कुमार राठौर वर्ष-2014 से एकाउंटेन्ट (लेखापाल) के पद पर देवनयानी खाद्य उद्योग लिमिटेड में काम करता था। जो छत्तीसगढ के स्थायी डिस्ट्रीब्यूटरों देवयानी खाद्य लिमिटेड के उत्पादित क्रीमबेल ब्रांड आईसक्रीम 5,67,673 रूपए तथा वितरण की पूरी रकम डिस्ट्रीब्यूटरों से प्राप्त  76,48,348/- रूपये को कंपनी  के बैंक खाता मे जमा न कर आपराधिक न्यास भंग कर फरार हो गया। इस पर पुलिस अपराध पंजीबध्द कर 4 वर्ष से आरोपी की पता साजी कर रही थी।  मुखबीर की सूचना पर आरोपी मनोज कुमार राठौर को उसके निवास गौटियापारा खरसिया  रायगढ से गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमाण्ड  पर लिया गया। रकम जब्ती को लेकर पुलिस ने बताया कि आरोपी का कहना है कि उसने इतनी रकम का गबन नहीं किया। कंपनी में और भी लोग काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मनोज, देवयानी ग्रुप से काम छोडऩे के बाद इधर उधर घूम रहा था। कोई काम नहीं कर रहा था।


अन्य पोस्ट