रायपुर

पुलिस ग्राउंड जाने वाले सभी रास्ते 3 घंटे बंद
13-Aug-2022 5:57 PM
पुलिस ग्राउंड जाने वाले सभी रास्ते 3 घंटे बंद

रायपुर, 13 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव 75 में वर्षगांठ के अवसर पर कल  15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर में  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ध्वजारोहण करेंगे । इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट अतिथियों के सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस  द्वारा रोड मैप तैयार किया गया है।  लाल कार पास भारी वाहनों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जिन वाहन चालकों को लाल कार पास जारी हुए हैं वह अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक होते हुए कुंदन पहले से पुलिस ट्रांजिट मैस होते हुए एम.टी. गेट से प्रवेश कर पुलिस ऑफिसर में स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। हरा कार पास धारी वाहन चालकों के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था जीन वाहन चालकों को हरा कार पास जारी हुए हैं वे अपना वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक,छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक, कुंदन पैलेस टर्निंग से आर.आई.गेट चौक से सेंटपॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

बिना पास धारी वाहनों के लिए मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था जिन वाहन चालकों के पास कोई पास नहीं है वे अपना वाहन परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब के किनारे पार्किंग कर पैदल पुलिस लाईन धमतरी गेट से कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।


अन्य पोस्ट