रायपुर
पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हैप्पी और उसके चार साथी गिरफ्तार
13-Aug-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। डीडी नगर थाना इलाके में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चााकू से हमला करने वाले आरोपी हैप्पी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस से मिली जानकरी में बताया कि अमलेश्वर निवासी सुनील यादव ने थाने में शिकायत दर्ज कराया कि शुक्रवार को वहा अपने दोस्त से मिलने डगनीया तालाब के पास गया हुआ था। जंहा पर उसकी मुलाकात योगेंद्र साहु के साथ हुई थी। दोनों दोस्त तालाब के पास बैठे थे। कुछ देर बाद वही पास मे रहने वाले ओम दुबे (हेप्पी) और उसके चार साथी वंहा पर आकर पुराने विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा बढग़या। इसी बीच आरोपी ओम दुबे ने अपने पास रखे चाकू से योगेंद्र साहु पर वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे