रायपुर

रामचरित मानस पारायण का पूर्णाहुति के साथ समापन
12-Aug-2022 6:59 PM
रामचरित मानस पारायण का पूर्णाहुति के साथ समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। श्री रामचंद्र स्वामी जैतु साव मठ  में पूरे श्रावण मास में राष्ट्र कल्याण ,सर्वजन हिताय, सुख शांति के लिए श्री रामचरित मानस मास परायण का आयोजन किया गया था। मानस के प्रत्येक दोहा चौपाई पर घृत आहुति दी जा रही थी।इस पारायण की आज विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ पूर्णाहुति  हुई। इसमें महंत रामसुंदर दास  अध्यक्ष गौ सेवा आयोग ,महेंद्र अग्रवाल( सचिव),अजय तिवारी, जगन्नाथ अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ,रमेश यदु, चंदू यदु, पुजारी सुमित तिवारी ,सौरभ मिश्रा, सोनू शर्मा ,गौरव तिवारी, रमाकांत तिवारी ,व अन्य लोग  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट