रायपुर
कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया का 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास
12-Aug-2022 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 12 अगस्त। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया शनिवार को नियमित विमान से शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 7 बजे सर्किट हाउस में कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। 14 अगस्त रविवार को पुनिया विधानसभा स्तरीय आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 15 अगस्त सोमवार को पुनिया सुबह 8.30 बजे राजीव भवन रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे गांधी मैदान रायपुर में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित गौरव यात्रा के समापन सभा में शामिल होंगे। वे रात 8.20 बजे नियमित विमान से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे