रायपुर

एसबीआई के डीजीएम राकेश यादव, प्रगतिशील महासंघ ने किया अभिनंदन
09-Aug-2022 6:09 PM
एसबीआई के डीजीएम राकेश यादव, प्रगतिशील महासंघ ने किया अभिनंदन

रायपुर, 9 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की सक्रिय महिला सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने  स्टेट बैंक रायपुर अंचल प्रमुख  राकेश यादव उप महाप्रबंधक से  सौजन्य भेंट किया।इस दौरान पटका पहना, चंदन रोली  उनका अभिनंदन किया गया। उन्हें  श्रीकृष्ण का छायाचित्र  स्मृति चिन्ह  भेंट किया।

महासंघ के महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि  राकेश यादव,  एलएचओ भोपाल से स्थानांतरित होकर रायपुर आए हैं।  उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से अपील की कि वे स्टेट बैंक की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले कर जरूरतमंदों तक सकारात्मक सूचनाएं पहुंचाएं। विशेषकर शिक्षा ऋण के माध्यम से यादव समाज के अशिक्षित तबके एवं अंतिम व्यक्ति तक का उन्नयन करें।

महासंघ ने 15 अगस्त को आयोजित होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव में श्री यादव  को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर महिला विंग से श्रीमती मधु यादव, श्रीमती एकता, स्मिता यादव, किरण यादव, स्वीटी ठेठवार, अरुणा, दीपा, रिंकी, अनीता आदि उपस्थित थे। इनके अलावा अध्यक्ष  राम मणि,  रजनीश, सीए  ऋषि यादव, डॉक्टर संजय, रविंद्र सिंह, देव, सुशील यदु,  रामकुमार,  राहुल,  राजीव,  राजेश,  शशिकांत,  हेमंत यादव, सुजीत सिंह, जितेंद्र बहादुर, मनोज गोपाल, रविकांत, प्रभाकर, बसंत, सी.ए.मुकेश यदु,  अजय, ऐश्वर्य , डॉ. नरसिंह  आदि  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट