रायपुर
मोबाइल के विवाद में हमला, 4 दिन बाद युवक की मौत से बवाल
08-Aug-2022 5:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टिकरापारा बीएस यूपी कॉलोनी के लोगों ने किया घेराव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। बीएसयूपी कॉलोनी टिकरापारा में 4 दिन पहले एक युवक से मारपीट के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 4 दिन बाद परिजनों और इलाके के लोगों ने सोमवार की दोपहर टिकरापारा थाने का घेराव कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल ने बताया कि 4 अगस्त की तडक़े सुबह अजय तांडी और अन्य बदमाशों के बीच मारपीट हुई थी। आरोपियों ने अजय टांडी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसे अंदरूनी चोट आई थी। जिसकी आज ईलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर 1 युवक को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जाँच की जा रही है। हमलावर युवकों में एक नाबालिग और मोहल्ले में रहने वाले युवक का नाम सामने आया है पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे