रायपुर
हैरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, आमानाका क्षेत्र से पकड़े गए, स्कोडा कार जब्त
08-Aug-2022 5:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। मादक पदार्थ के तस्करों पर कार्रवाई करने के बीच पुलिस ने आमानाका इलाके से दो आरोपियों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात ग्राम हैरोईन मिलने के बाद उनके पास से महंगी कार जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया आरोपियों का नाम दिलबाग सिंह मल्ही उर्फ बागा निवासी हीरापुर वीर सावरकर, प्रतीक सिंह उर्फ बाबा हर्षित नगर है। हीरोइन (चिट्टा) कुल वजन 7 ग्राम कीमत काीब 35 हजार रुपये है। जब्त की गई कार की कीमत सात लाख रुपये के आसपास है। पुलिस ने बताया मुखबीर की ओर से सूचना देने के बाद आरोपियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया था। कार की तलाशी लेने पर इनके पास से मादक पदार्थ का पार्सल बरामद हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे