रायपुर
कार से अंग्रेजी शराब का स्टॉक बरामद
06-Aug-2022 10:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। राखी थाना क्षेत्र में एक कार से पुलिस ने शराब का स्टॉक बरामद किया है। अवैध रूप से कारोबार के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। कार चालक गाड़ी छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 07 - 0853 कार से लगभग 40 हजार रुपये की शराब बरामद करने के बाद उसके चालक के बारे में खोजबीन शुरू की। पुलिस ने बताया राखी गांव में संदिग्ध कार के बारे में मुखबीर ने सूचना दी थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर कार को घेरे में लेकर पुलिस वालों ने अंदर तलाशी ली। अंदर सीट के नीचे से शराब का स्टॉक बरामद किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे