रायपुर
सीसीटीवी फुटेज ले भागे चोर, पाठ्य पुस्तक निगम के स्टोर में चोरों का धावा
06-Aug-2022 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। खमतराई स्थिति छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के कागज स्टोर में चोरो ने धावा बोला। यहां से शातिर सीसीटीवी फुटेज, डिवीआर के साथ महंगे सामान ले भागे। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया। पुलिस के बताए अनुसार, अज्ञात चोरों ने रात के वक्त स्टोर में धावा बोला। पुलिस का कहना है चोरी की घटना पिछले साल की है। इस पर शिकायत होने के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है। पाठ्स पुस्तक निगम की तरफ से आनंद राम साहू ने एफआईआर दर्ज कराया है। बताया गया पिछले साल अप्रैल महीने में भंडार गृह के बंद रहने के दौरान किसी अज्ञात चोर ने यहां वारदात को अंजाम दिया। केन्द्रीय कागज भंडार केन्द्रीय भंडारण निगम- 3 भनपुरी, गोदाम कमांक 04 बी में स्थापित सीसीटीव्ही कैमरा का एलईडी 22 इंच का स्कीन का मनिटर उखाडक़र आरोपी फरार हो गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे