रायपुर

तीन साल से ‘लिव इन’ में रहा युवक चला था दूसरी शादी करने, पहुंचा जेल
05-Aug-2022 6:17 PM
तीन साल से ‘लिव इन’ में रहा युवक चला था दूसरी शादी करने, पहुंचा जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। एक युवती के साथ तीन साल से लिव इन पर रहकर दूसरी शादी करने वाले युवक को उरला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने  झांसे में रख कर दैहिक शोषण का आरोप लगाया है।उरला पुलिस ने रिपोर्ट के चंद घंटों में ही गिरफ्तार किया। आरोपी रितेश कुमार सोनी  उम्र 27 साल, बम्बलेश्वरी नगर गुढिय़ारी निवासी है।

पुलिस ने बताया कि पिछले तीन सालों से लगातार शादी का झांसा देकर रितेश दैहिक शोषण कर रहा था। 4 अगस्त को युवती की रिपोर्ट पर  उरला पुलिस ने धारा 376 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया था। वे  दोनों  मेडिकल इक्यूपमेंट की मार्केटिंग सेलिंग का काम करते है।पीडि़ता रितेश की जूनियर है इसी बात का फायदा उठाकर  युवती को झांसे में रखा  और दैहिक शोषण करता रहा।कुछ समय तक दोनो लिव इन में भी रहे। रितेश ने युवती का आधार कार्ड फर्जी बनाया था जिसमे अपने आपको  पति लिखाया है ,ताकि घूमने फिरने, मकान लेने, साथ रहने में कोई दिक्कत न हो लडक़ी को झांसे में लेकर वर्षो उसकी मासूमियत का फायदा उठाता रहा। हद तो तब हो गई जब रितेश ने लडक़ी को बिना बताए  शादी करने की पूरी तैयारी कर लिया था।कार्ड छप गए ,जब पीडि़ता युवती को यह पता चला तो उसने इस बात की सच्चाई का पता किया। उसके बाद युवती  ने रितेश से मिन्नते की पर वह नहीं माना तब  उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उरला पुलिस ने  रिपोर्ट के बाद चंद घंटों में ही रितेश को गिरफ्तार कर शुक्रवार  को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है ।


अन्य पोस्ट