रायपुर

मारूति और ग्रेविटी इस्पात ग्रुप से 2 करोड़ नगद सीज
05-Aug-2022 5:45 PM
मारूति और ग्रेविटी इस्पात ग्रुप से 2 करोड़ नगद  सीज

सीज बैंक लाकर्स बढक़र 18 हुए और 5 करोड़ के जेवरात मिले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अगस्त। मारूति फेरो एलायज, ग्रेविटी स्पंज समूहों में चल रही आयकर की छापेमारी शुक्रवार देर शाम तक समेट ली जाएगी। आयकर टीम ने बुधवार को दोनों समूहों के  फैक्ट्री, घर और  दफ्तर कुल 45 ठिकानों में दबिश दी थी। गुरुवार देर रात  दो दर्जन ठिकानों में जांच पूरी कर  टीमें लौट आने  जाने की जानकारी दी गई है। शेष में आज शाम तक पूरी कर ली जाएगी।इन समूहों का कारोबार सिलतरा, खरोरा, रायगढ़, कोरबा, से लेकर झारसुगुडा और कोलकाता स्थित फैक्ट्री और दफ्तर शामिल हैं। कोलकाता में तो शेल कंपनियां संचालित की जा रही है।

अब तक की जांच के बाद आयकर टीम ने दो करोड़ रुपए नगद सीज किया है। इसके अलावा इन सभी ठिकानों से 5 करोड़ के कीमत जेवरात भी मिलें हैं। इनमें से नियमानुसार जेवरात संचालकों को देने के बाद शेष जब्त कर लिए जाएंगे। दोनों समूहों के छह और बैंक लाकर्स का पता चला है ,कुल 18 लाकर्स सील किए गए हैं। है। यह छापेमारी डिप्टी डायरेक्टर आईटी इंवेस्टीगेशन विंग डी एस मीणा (रायपुर) की निगरानी में चल रही है। इस टीम में 250 आयकर और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

संचालकों के नाम

ग्रेविटी ग्रुप-विरेन्द्र कुमार सुराना, धीरज कुमार सुराना, सुनील अग्रवाल, विकास अग्रवाल, और शिवभगत सिंह

मारूति स्पंज एंड फैरोज

राजेश तोला, अरूण कुमार, निशान खेतान, अशोक कुमार चौधरी।

इन फर्मों में छापे

धनकुल स्टील,एच आर एस रीरोलर्स उरला, निर्माण टीएमटी, भवानी मोल्डर्स, मारूति फेरो एलायज, ग्रेविटी स्पंज,फेरोज एंड पावर


अन्य पोस्ट