रायपुर
कचना तालाब से अधेड़ की लाश बरामद
05-Aug-2022 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में कचना तालाब से गुरूवार को एक अधेड़ की लाश बरामद होने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम किया है। सुबह दस बजे के बाद पानी में शव देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस का कहना है मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से संपर्क किया गया लेकिन कोई मदद नहीं मिली। हुलिए के आधार पर थानों में फोटो भेजा गया है। अधेड़ की उम्र 45 साल से ज्यादा है। पुलिस का कहना है तालाब के आसपास रहने वालों से पूछताछ होने पर कुछ देर पहले अधेड़ को मंडराते देखे जाने का खुलासा हुआ है। संभवतया अधेड़ ने पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में परिजनों के बारे में जानकारी होने पर उनका बयाल लिया जाएगा। मर्ग कायम कर फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे