रायपुर

गोपालकों को सीएम ने दिए 5.60 करोड़ महिला समूहों को मिले 1.37 करोड़
04-Aug-2022 6:46 PM
गोपालकों को सीएम ने दिए 5.60 करोड़ महिला समूहों को मिले 1.37 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अगस्त। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने  गुरुवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए का  भुगतान किया।

पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया।16 जुलाई से 31 जुलाई तक पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय किए गए गोबर के एवज में 2.17 करोड़ रूपए भुगतान, गौठान समितियों को 2.07 करोड़ और महिला समूहों को 1.37 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।गोधन न्याय योजना में अब तक 301.42 करोड़ का हो चुका है भुगतान। गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 77.34 करोड़ की आय।


अन्य पोस्ट