रायपुर

बेटे ने टंगिया से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा
04-Aug-2022 6:44 PM
बेटे ने टंगिया से हमला कर पिता को मौत के घाट उतारा

पकड़े जाने के बाद पुलिस से कहा, मानसिक रूप से बीमार होने के बाद बुजुर्ग से हो रही थी परेशानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 4 अगस्त। विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव रहने वाले एक शख्स ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। पिता की मानसिक बीमारी से विवाद होने के कारण टंगिया से हमला कर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद आरोपी बेटे ने बताया, मानसिक रूप से उसके लिए घर में परेशानी बढ़ रही थी। आए दिन इसी बात पर झगड़ा होने से तंग आकर उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। विधानसभा पुलिस ने गुरूवार को देवेंद्र वर्मा की गिरफ्तारी कर उसके खिलाफ हत्या के केस में कार्रवाई की। पुलिस ने बताया, बुधवार की रात आरोपी ने टंगिया से ताबड़तोड़ अपने पिता  अशोक कुमार की हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद घरवालों को गुमराह करने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ेित के रूप हमला करने की बात कही, लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद देवेंद्रे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में देवेन्द्र ने बताया कि उसके पिता की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से ठीक नहीं थी जिसके कारण रोज बहस की स्थिति बनती थी। बुधवार को भी दोनो के बीच बहस हुई जिससे आवेश में आकर उसने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया।


अन्य पोस्ट