रायपुर

चोरी के जेवर खरीदी कर बेचने वाला सुनार गिरफ्तार, 3.16 लाख के जेवर जब्त
04-Aug-2022 4:36 PM
चोरी के जेवर खरीदी कर बेचने वाला सुनार गिरफ्तार, 3.16 लाख के जेवर जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अगस्त।
चोरी के सोने एवं चांदी के जेवरात क्रय करने वाले चिराग ज्वेलर्स के संचालक राजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजू अब तक फरार चल रहा था। उसके पास से 3.16 लाख के जेवरात जब्त किया गया है।
थाना कबीर नगर पुलिस ने बताया कि कबीर नगर एवं डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित अलग-अलग चार सूने मकानों में अज्ञात आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर थाना कबीर नगर एवं डीडी नगर में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध उक्त अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

इन प्ररकणों में पूर्व में चोरी के आरोपी वीर अभिमन्यू देवदास उर्फ मन्ना, शिवा राव, सूरज सिंह राजपूत, दीपक गोस्वामी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने - चांदी के जेवरात, 1 नग मोबाईल फोन एवं नगदी 1,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,10,000/- रूपये जब्त किया गया था।  

डीडी नगर के प्रकरण में चोरी के सोने-चांदी के जेवरातो का क्रेता चिराग ज्वेलर्स का संचालक आरोपी राजू गोस्वामी घटना के बाद से लगातार फरार था। जिसकी थाना कबीर नगर पुलिस की टीम द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान  मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम के सदस्यों ने राजू गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की सोने चांदी के जेवरात कीमती लगभग 3,16,800/- रूपये जब्त किया गया। राजू, पानी टंकी के पास सरोना वार्ड नंबर 70 थाना डीडी नगर रायपुर। (चिराग ज्वेलर्स का संचालक महादेव घाट रोड)
 


अन्य पोस्ट