रायपुर
बच्चों के अश्लील वीडियो वायरल करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार
03-Aug-2022 8:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अगस्त। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करते थे। मामले में पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उन सभी के कब्जे से सिम कार्ड सहित 10 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से प्रकरणों में संलिप्त 11 आरोपियों को? गिरफ्तार कर आई.टी. एक्ट, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया।
इनके नाम सुरेश चंद,अतुल राव, शुभम सिंह, सरोज साहू, विजय धुरंधर, रोहन साहू,भेनू यादव,बबलू गोस्वामी, विनय कुमार, मोहम्मद अंसारी, योगेश वर्मा हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे