रायपुर

मालगाड़ी के नौवें वेगन में हॉट एक्सल देख दुर्घटना रोकी
03-Aug-2022 8:36 PM
मालगाड़ी के नौवें वेगन में हॉट एक्सल देख दुर्घटना रोकी

जोन महाप्रबंधक के सचिन छत्रसाल को  संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर  को उनके  संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक  आलोक कुमार ने प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया । हुआ यूं कि 5 जुलाई , को रायपुर रेल मंडल के बिल्हा रेलवे स्टेशन के एस एम  सचिन छत्रसाल को  अप दिशा में जा रही मालगा?ी के नवे वेगन में हॉट एक्सल दिखाई दिया। उन्होने तुरत संबन्धित अधिकारी को सूचना दी  और ट्रेन को दगोरी स्टेशन में रोककर खराब वेगन को अलग किया गया। इस तरह से सतर्कता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटना को टालने में सफल रहे।

सजगता, सतर्कता एवं बेहतर संरक्षा भरे कार्य की सराहना करते हुए बिलासपुर जोन महाप्रबंधक  आलोक कुमार ने उपरोक्त कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र दिया या । इस अवसर पर महाप्रबंधक ने सचिन छत्रसाल से संवाद भी किया ।


अन्य पोस्ट