रायपुर
जमीनों की बंदरबाट के खिलाफ...
03-Aug-2022 5:51 PM
तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। खम्हारडीह के शक्तिनगर बस्ती को निगम प्रशासन द्वारा उजाड़े जाने के विरोध में शहर भाजपा और पार्षद दल ने बुधवार को निगम मुख्यालय घेरा। भाजपा नेता हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इन तख्तियों में महापौर के विरोध में जमीनों का बंदरबांट करने और उसमें महापौर की भूमिका होने जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पूर्व सभापति प्रफूल्ल विश्वकर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, महामंत्री रमेश ठाकुर ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे