रायपुर

बिना कटौती के वेतन जारी, ट्रेजऱी अफसर के घेराव के बाद फैसला
02-Aug-2022 6:11 PM
बिना कटौती के वेतन जारी, ट्रेजऱी अफसर के घेराव के बाद फैसला

रायपुर, 2 अगस्त। 25 से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल अवधि का वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने जिला कोषालय का घेराव किया। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, विजय कुमार झा संरक्षक, उमेश मुदलियार महामंत्री रामचंद्र तांडी, जिला शाखा अध्यक्ष  विमल चंद कुमार यादव प्रदीप उपाध्याय श्वेता टंडन सजनवा कर रहे थे।  विरोध प्रदर्शन के बाद।ट्रेजरी आफिसर  सहारा ने चर्चा के लिए बुलाया। सहारा ने आश्वस्त किया है कि बिना काटे पे- बिल जमा   होंगे और वेतन जारी किया जाएगा। सबसे पहले रायपुर कलेक्टोरेट के अमले का वेतन जारी किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि वे लोग 24 तक ड्यूटी पर थे और 25 से हड़ताल पर बैठे थे। और वेतन हर महीने 20 तारीख तक के अटेंडेंस पर बनता है। इसलिए इस महीने कटौती नहीं की जा सकती है। जीएडी का यह आदेश अगले महीने के वेतन पर लागू होना चाहिए।

जीएडी सचिव डीडी सिंह ने भी मीडिया से कहा है कि वेतन कटौती नहीं होती है बल्कि सरकार की सहमति से हड़ताल अवधि के दिनों को ईमेल में जोड़ा जाता है।रायपुर, 2 अगस्त। 25 से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल अवधि का वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारियों ने जिला कोषालय का घेराव किया। इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, विजय कुमार झा संरक्षक, उमेश मुदलियार महामंत्री रामचंद्र तांडी, जिला शाखा अध्यक्ष  विमल चंद कुमार यादव प्रदीप उपाध्याय श्वेता टंडन सजनवा कर रहे थे।  विरोध प्रदर्शन के बाद।ट्रेजरी आफिसर  सहारा ने चर्चा के लिए बुलाया। सहारा ने आश्वस्त किया है कि बिना काटे पे- बिल जमा   होंगे और वेतन जारी किया जाएगा। सबसे पहले रायपुर कलेक्टोरेट के अमले का वेतन जारी किया गया। कर्मचारियों का कहना था कि वे लोग 24 तक ड्यूटी पर थे और 25 से हड़ताल पर बैठे थे। और वेतन हर महीने 20 तारीख तक के अटेंडेंस पर बनता है। इसलिए इस महीने कटौती नहीं की जा सकती है। जीएडी का यह आदेश अगले महीने के वेतन पर लागू होना चाहिए।

जीएडी सचिव डीडी सिंह ने भी मीडिया से कहा है कि वेतन कटौती नहीं होती है बल्कि सरकार की सहमति से हड़ताल अवधि के दिनों को ईमेल में जोड़ा जाता है।बिना कटौती के वेतन जारी, ट्रेजऱी अफसर के घेराव के बाद फैसला

 


अन्य पोस्ट