रायपुर
लायंस क्लब रायपुर वेस्ट का शपथ ग्रहण
01-Aug-2022 7:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 अगस्त। लायंस क्लब रायपुर वेस्ट की नव गठित कार्यकारिणी समिति और 6 नए सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। शनिवार को एक में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लायन मनहर शाह और शपथ अधिकारी रीजन 6 की चेयरपर्सन लायन मधु यादव थी।
अन्य विशिष्ठ अतिथियों में लायन अमरजीत दत्ता, लायन रंजना क्षेत्रपाल के अलावा रायपुर शहर के अन्य क्लब के पदाधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन लायन ईश्वर अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष लायन विनोद केजरीवाल ने किया। कार्यक्रम में शपथ ग्रहण के बाद पूर्व अध्यक्षों ने आशीर्वचन और प्रेरक संदेश दिए। चाइल्डहुड कैंसर की प्रभारी लायन रंजना महावर ने बाल कैंसर पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का व्यवस्था संचालन रीजन पीआरओ लायन प्रेम प्रकाश शर्मा ने और एम जे एफ लायन ईश्वर अग्रवाल के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे