रायपुर

नशीले सिरप की 30 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार
31-Jul-2022 10:19 PM
नशीले सिरप की 30 शीशियों के साथ युवक गिरफ्तार

रायपुर, 31 जुलाई। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में प्रतिबंधित नशीली दवाई की बेचने निकले एक युवक को गिरफ्तार किया।

शनिवार को एक प्रेस के पीछे दोपहिया वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप रखा है और बिक्री कर रहा है। मुखबीर  के बताए हुलिये के आधार पर उसे रोक कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मो. अलीम निवासी आजाद चौक रायपुर का होना बताया। पुलिस ने उसके पास रखे बैग की तलाशी ली जिसमें कोडिंग  नामक प्रतिबंधित नशीला सिरप रखा था। जिस पर आरोपी मो. अलीम को गिरफ्तार कर कुल 30 शीशी कोडिन  नशीला सिरप कीमती लगभग 5,250 एवं बिक्री रकम 6,000 जब्त कजर आरोपी के खिलाफ धारा 21(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट