रायपुर

हॉकर से मोबाइल, नगदी लूटने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार
31-Jul-2022 10:11 PM
 हॉकर से मोबाइल, नगदी लूटने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

रायपुर, 31 जुलाई। चाकू से डरा धमकाकर पेपर हॉकर से मोबाइल और नगदी लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार सुबह हुई इस घटना का तीसरा आरोपी फरार है।  टिकरापारा पुलिस के अनुसार अरूण यादव ने  रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बड़ापारा मठपुरैना रायपुर में रहता है । और  न्यूज पेपर बांटने का काम करता है। अरूण शनिवार  को रोज की तरह प्रात: अपने घर से सायकल में न्यूज पेपर बांटने निकला था।करीबन 06.30 बजे न्यूज पेपर बांटते-बांटते मठपुरैना स्थित त्रिमूर्ति मंदिर पास पहुंचा तभी  तीन लडक़े आये और चाकू दिखाते हुये डरा धमकाकर उसके पास रखा एक रेडमी कम्पनी का मोबाईल फोन एवं नगदी रकम को लूट कर फरार हो गया। इस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में धारा 392 भादवि. 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने सघन छानबीन कर आरोपी सन्नी एवं प्रकाश  को गिरफ्तार कर लूटा मोबाईल फोन, नगदी  1,100/- रूपये, धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। एक अन्य आरोपी वासु ताण्डी फरार है।


अन्य पोस्ट