रायपुर

महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन ने मोर महापौर मोर द्वार अभियान को सराहा
30-Jul-2022 10:46 PM
महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन ने मोर महापौर मोर द्वार अभियान को सराहा

रायपुर। मोर महापौर मोर द्वार अभियान के 30 वें दिन  शनिवार को डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 204 एवं शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड में 203  कुल 407 मामले तत्काल निराकृत किए गए।महापौर एजाज ढेबर अखिल भारतीय महापौर परिषद के अध्यक्ष  नवीन जैन को लेकर वार्ड 63 के शिविर पहुँचे। जैन ने निगम की जनकल्याणकारी पहल मोर महापौर मोर वार्ड को सराहा। शिविर में महापौर ढेबर ने शासकीय स्कूल टिकरापारा में आवश्यक मरम्मत के लिए 2 लाख, हरदेवलाल मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख, श्रीगणेशोत्सव समिति को 50 हजार रूपये देने की घोषणा की।


अन्य पोस्ट