रायपुर

एयर एनसीसी के शिविर का रंगारंग समापन प्रतीक, सुब्रता, गंगा सागर और सना बेस्ट कैडेट
30-Jul-2022 6:30 PM
एयर एनसीसी के शिविर का रंगारंग समापन प्रतीक, सुब्रता, गंगा सागर और सना बेस्ट कैडेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। थ्री एयर एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन रंगारंग  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। ज्ञात हो कि एयर विंग एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया।

शिविर प्रशिक्षण अधिकारी डॉ विजय कुमार चौबे ने 10 दिनों में संपन्न विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जिनमें अतिथियों के व्याख्यान  भी हुए।  लगभग 480 कैडेट्स के शिविर में भाग लिया।  सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी डांस ,समूह गान और ओडिसी,राजस्थानी नृत्य  अनेकता में एकता आदि पर आधारित प्रस्तुतियां दी।

प्रतियोगिताओं के विजेता

ड्रिल-भिलाई स्टील प्लांट हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 10, सामूहिक गान-आदर्श विद्यालय मोवा, रायपुर, सामूहिक नृत्य- केंद्रीय विद्यालय नंबर वन रायपुर, राष्ट्रीय एकता प्रस्तुतिकरण- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंदिर हसौद  बेस्ट कैडेट जेडी कैडेट प्रतीक कुमार बीएसपी सेक्टर 10 भिलाई  एवं जूनियर विंग में कैडेट सुब्रता मेहर आदर्श विद्यालय मोवा रायपुर  चुनी गई। बेस्ट कैडेट सीनियर डिवीजन कैडेट अंडर ऑफिसर गंगासागर तिवारी दुर्गा महाविद्यालय एवं सीनियर विंग कैडेट अंडर ऑफिसर सना कुजूर को चुना गया।

कुछ समय पूर्व एनसीसी महानिदेशक द्वारा छत्तीसगढ़ की यात्रा की गई थी ,जिसमें एयरोमॉडलिंग सेक्शन के लिए प्रशिक्षक दीपक भुरले, केडेट गंगासागर तिवारी ,कैडेट शेख मोहम्मद इमरान ,दुर्गा महाविद्यालय को विशेष स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कैंप कमांडेंट विंग कमांडर रजत गुप्ता ने सभी विजेता कैडेटस को पुरस्कार दिया।


अन्य पोस्ट