रायपुर

सोशल मीडिया में अश्लील कमेंट, एफआईआर
30-Jul-2022 6:26 PM
सोशल मीडिया में अश्लील कमेंट, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। सोशल मीडिया में अश्लील कमेंट करने के साथ विडियो अपलोड करने वालों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को टिकरापारा पुलिस ने भी एक आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। अस्फाक अहमद नामक शख्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से अश्लील पोस्ट किया था। फेेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए उसने लापरवाही बरती। नाबालिग और महिलाओं से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड किया। इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर और आईडी प्रोफाइल के आधार पर नामजद एफआईआर दर्ज किया। गौरतलब है कि शहर में एनसीआरबी की रिपोर्ट के आधार पर अश्लील विडियो और मैसेज पोस्ट करने वालों के खिलाफ में लगातार कार्रवाई चल रही है। अभी तक राजधानी में ऐसे सौ से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते दिनों पुलिस ने नागपुर में रहने वाले एक शख्स के खिलाफ में कार्रवाई की थी। अश्लील विडियो पोस्ट करने के मामले में दिल्ली गृह मंत्रालय तक में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा था। लोकल लोगों के बारे में भी पड़ताल कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट