रायपुर
पावर कंपनी में डाटा एंट्री आपरेटर के लिये टाइपिंग परीक्षा 6 को
30-Jul-2022 5:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। डाटा ऐन्ट्री ऑपरेटर के 400 पदों पर भर्ती के लिए 6 अगस्त को कंप्यूटर के माध्यम से टाइपिंग परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ के 3 शहरों रायपुर भिलाई एवं बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कंप्यूटर टाइपिंग परीक्षा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा में पृथक-पृथक ली जाऐगी। और परीक्षार्थियों को दोनों ही भाषा की परीक्षा में अलग-अलग उत्तीर्ण होना अनिवार्य है. इस परीक्षा में लगभग 2400 चिन्हित उम्मीदवार शामिल होंगे। जो पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में मेरिट के अंकों के आधार पर चिन्हित किए गए हैं। टाईपिंग परीक्षा हेतु चिन्हित उम्मीदवारों को उनके ई-मेल पर ई-एडमिट कार्ड प्रेषित किए जा रहे है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे