रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 30 जुलाई। क्षेत्रीय विधायक धनेन्द्र साहू की उपस्थिति में अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम टेकारी गौठान में ग्रामवासियों, बच्चों, महिलाओं एवं स्व. सहायता समूह की दीदीयो के द्वारा हरेली पर्व छत्तीसगढ़ के परम्परा अनुसार धूम-धाम से मनाया गया।
सर्व प्रथम गौठान में विधायक महोदय द्वारा पीपल एवं बरगद के पौधे का वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात् गौठान में महिला समूह के दीदीयों द्वारा संचालित आर्थिक गतिविधी जैसे वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गौठान की बाड़ी में सब्जी उत्पादन, लेमनग्रास उत्पादन, पशुओं के लिए गौठान में उगाये जा रहे नेपियर घास चारा उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, लेमनग्रास, नीलगीरी जैसे औषधी पौधे से अर्क उत्पादन हेतु स्थापित डिस्टीलेशन प्लांट का निरीक्षण किया गया। उसके उपरांत छत्तीसगढ़ के आमजनों एवं कृषकों के प्रथम त्योहार हरेली की परम्परा के अनुसार छत्तीसगढ़ महतारी एवं कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के साथ-साथ गौठान में नागर, कुदारी, रापा, गैंती एवं अन्य कृषि यंत्रों का पूजन कर छत्तीसगढ़ के परम्परिक व्यंजन चीला, बोबरा आदि चढ़ा कर टेकारी ग्राम एवं छत्तीसगढ़ में धन-धान्य एवं फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ खुशहाली की कामना की गई।
इस अवसर पर विधायक महोदय द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए यह बताया गया कि छत्तीसगढ़ की सरकार छत्तीसगढ़ी संस्कृति, तीज त्योहार को सहेजने का काम कर रहे है उसी परिपेक्ष्य में आज शासकीय कार्यक्रम के रूप में हरेली त्योहार प्रदेश के सभी गौठानों में सार्वजनिक रूप से मनाया जा रहा है। साथ ही उनके द्वारा यह भी जानकारी दी गई।
आज के दिन से चिन्हीत गौठानों में गो मूत्र खरीदी का शुभारंभ हो रही है। विधायक महोदय द्वारा गोबर से उत्पन्न वर्मी खाद् एवं गो मूत्र से बनने वाले ब्राम्हास्त्र, अग्नाशास्त्र, निमाशास्त्र आदि जैविक कीट नाशक के उपयोगिता के बारे में प्रकाश डाला गया साथ ही शासन गौठान में आजीविका गतिविधियां प्रारंभ कर गौठानों को मल्टीऐक्टीविटी सेन्टर के रूप में ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित कर रही यह जानकारी दी गई।
विधायक द्वारा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, गौठान की बाड़ी में सब्जी उत्पादन, लेमनग्रास उत्पादन, पशुओं के लिए गौठान में उगाये जा रहे नेपियर घास चारा उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन, लेमनग्रास, नीलगीरी जैसे औषधी पौधे से अर्क उत्पादन में लगे महिला स्व.सहायता समूह माँ ममतामई समूह, संस्कार समूह, जयशिव महिला समूह के महिला दीदीयों को उनके आर्थिक क्रियाकलापों के लिए आय-अर्जन कर स्वालंबी बनने के लिए शुभकामनाएँ दी गई।
सभा को क्षेत्रीय जनपद सदस्य नेहा कुर्रे, जिला पंचायत सदस्य सौदागर सोनकर एवं जनपद पंचायत अभनपुर के अध्यक्ष देवनंदनी साहू द्वारा सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सभापति नीमा निम्बेकर, दुर्गा सिन्हा, लीलाधर तिवारी, सहित आस-पास के सरपंच, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में ग्राम टेकारी के महिला, पुरूष, बच्चे एवं बुजुर्ग उपस्थित थे।
इस अवसर पर हरेली त्योहार के पारम्परिक खेल-कूद गेड़ी दौड़, फुगड़ी, नारियल फेक एवं मटकी फोड़ जैसे प्रतियोगिता आयोजित किया गया। उद्घाटन खेल के रूप में विधायक महोदय द्वारा गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ कर प्रथम आने वाले कान्हा पाल को 700 रूपये एवं अन्य प्रतिभागियों को 100-100 रूपये नगद पुरूष्कार स्वरूप प्रदान किया गया। इसी तरह नारियल फेक में प्रथम पे्रमलाल, द्वितीय खुलेश, फुगड़ी में इलेश्वरी, जिज्ञासा, डोमेश्वरी एवं राजेश्वरी विजते ा रहे। महिलाओं के मटका फोड़ प्रतियोगिता में श्रीमती रानी पाल विजेता रहे एवं समस्त विजेताओं को ग्राम पंचायत के सरपंच सावित्री पाल एवं गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद वर्मा द्वारा पुरूष्कार वितरण किया गया।