रायपुर
दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 5.70 लाख के सात वाहन बरामद
29-Jul-2022 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मास्टर चाबी से करते थे चोरी
रायपुर, 29 जुलाई। एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक अंतरराज्यीय चोर है।टीम ने मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र किया। साथ ही सर्वाधिक वाहन चोरी के संभावित स्थानों को भी चिन्हांकित कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान विशेष टीम को सूचना मिली कि थाना आजाद चौक क्षेत्र में कुछ लड़के दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैै। उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर के बताये हुलिये के 03 लड़कों एवं वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में लड़को ने अपना नाम जसपाल सिंह, प्रभु राम वर्मा एवं लवी उर्फ सोमेश्वर वाकड़े बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा तीनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ में गोल मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करते रहे। और वाहन के संबंध में कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर तीनों ने वाहन को चोरी का होना बताया। यह भी कहा कि रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 14 नग दोपहिया वाहन चोरी कर चुके हैं।। आरोपी चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने फर्जी नम्बर प्लेट लगा दिये थे।कुछ वाहनों को अन्य राज्यों में भी बिक्री करने की तैयारी में थे।
आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कुल 14 नग दोपहिया वाहन जिनकी कीमती लगभग 5.70 लाख रूपये है,जप्त किया ।
आरोपियों से जप्त चोरी की 07 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में आजाद चौक मौदहापारा ,टिकरापारा, डी.डी. नगर थाने में धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध है तथा चोरी की शेष 07 नग दोपहिया वाहनों में आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में पृथक से धारा 41(1+4)जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. जसपाल सिंह उम्र 22 साल निवासी लखीमपुर खीरी गांव हरीनगर थाना परसपुर उत्तर प्रदेश। हाल पता- सेक्टर 2 राॅयल गवर्नमेंट स्कूल के पास डी.डी. नगर, रायपुर।
02. प्रभु राम वर्मा उम्र 23 साल निवासी सेक्टर 04 शीतला चैक पास डी.डी. नगर रयपुर।
*03. लवी उर्फ सोमेश्वर वाकड़े उम्र 21 साल पता हाई स्कूल के मेन गेट पास तरपोंगी थाना धरसींवा।
जप्त दोपहिया वाहनों की सूची
01. स्पलेण्डर- सी जी/04/के यू/9880
02. एक्टिवा- सी जी/04/के एक्स/4801
03. स्पलेण्डर- सी जी/04/एच जे/2123
04. एक्टिवा- सी जी/04/एच एम/9374
05. पल्सर 150 सीसी - सी जी/04/एल व्ही/9958
06. माईस्ट्रो- सी जी/04/एच जे/5057
07. स्पलेण्डर- सी जी/04/एच टी/8532
08. एक्टिवा- सी जी/04/के वाय/8811
08. एक्टिवा- सी जी/04/के डब्ल्यू/4422
10. स्पलेण्डर- सी जी/04/के डी/5122
11. पैशन प्रो- सी जी/04/एन सी/6790
12. सी डी डीलक्स - सी जी/04/एच वाय/7327
13. पैशन - सी जी/07/बी बी/3767
14. बिना नम्बर स्कूटी पैप (गुलाबी रंग)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे