रायपुर

देहात में बैठ टरहा फड़, अरसे बाद कार्रवाई
29-Jul-2022 6:28 PM
देहात में बैठ टरहा फड़, अरसे बाद कार्रवाई

रायपुर, 29 जुलाई। देहात के हिस्सों में आए दिन जुआरियों का फड़ जम रहा है। आरंग और नेवरा क्षेत्र में जुआरियों के जमा होने के अरसे बाद पुलिस हरकत में आई है। गुरूवार को अलग-अलग ठिकानों में दबिश देकर जुआरियों को पकड़ा। आरंग पुलिस की कार्रवाई में आरोपी कोमल साहू, राम भरोसा साहू और पुनारद गिलहरे के साथ में अन्य लोग जुआ खेलते पकड़े गए। बिरबरा, आमासिवनी और उगेतरा गांव में दबिश देकर मौके से लगभग दस हजार रुपये बरामद कर पुलिस ने जुआ एक्ट में कार्रवाई की। नेवरा पुलिस ने भी जुआरियों का फड़ पकड़ते हुए मनोहर लाल साहू के साथ उसके अन्य साथियों को पकड़ा। मौके पर तलाशी लेने के दौरान तास पत्ती और नगदी रकम बरामद की। अटल आवास कॉलोनी में जुआरी जमा हुए थे। 


अन्य पोस्ट