रायपुर

भाजपा ने सभी 90 विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए, कार्यक्रमों के मॉनिटरिंग का जिम्मा
29-Jul-2022 6:28 PM
भाजपा ने सभी 90 विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए, कार्यक्रमों के मॉनिटरिंग का जिम्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 जुलाई। प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में सभी विधानसभा में प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। ये प्रभारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे।

राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिव प्रकाश, और प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी ने प्रभारियों की बैठक भी ली है। इसमें प्रभारियों को हर घर तिरंगा मुहिम को सफल बनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई, और उन्हें मार्गदर्शन दिया गया। जिन विधानसभा में पार्टी के विधायक नहीं हैं, वहां जिला अध्यक्षों व पदाधिकारियों से चर्चा कर बैठक करने के लिए कहा गया है।

प्रभारियों को विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए कहा गया है। जिन नेताओं को विधानभा क्षेत्रों का प्रभारी बनाया गया है, उनमें बालोद विधानसभा के लिए केदार गुप्ता, डौंडीलोहारा के लिए प्रदीप गांधी, गुंडरदेही रामू रोहरा, धमतरी नीलू शर्मा, नगरी-सिहावा कमलचंद भंजदेव, और कुरूद विधानसभा का प्रभारी पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय, कांकेर कमलेश ठोकने, भानुप्रतापपुर इंदर चोपड़ा, अंतागढ़ गौतम गोलछा, केशकाल टिकेश्वर जैन, नारायणपुर भरत मटियारा, बस्तर आलोक ठाकुर, जगदलपुर ब्रम्हा नेताम, बीजापुर धनीराम वारसी, और कोंटा सुधीर पांडेय।


अन्य पोस्ट