रायपुर

16 महीने बाद विस चुनाव, वोटर लिस्ट में नाम सितंबर से जुड़ेंगे
29-Jul-2022 4:57 PM
16 महीने बाद विस चुनाव, वोटर लिस्ट में नाम सितंबर से जुड़ेंगे

रायपुर, 29 जुलाई। निर्वाचन आयोग ने 16 महीने बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।  इसके तहत फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र (वोटर आईडी कार्ड) और वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने आयोग सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके अलावा आयोग द्वारा विधि एवं न्याय मंत्रालय भारत सरकार के परामर्श से विभिन्न नियमों में संशोधन किए गए हैं। इसके मुताबिक मतदाताओं से आधार नंबर संकलित किए जाएंगे। मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु उपयोग होने वाले प्रपत्रों में संशोधन,मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अहर्ता तिथियों में संशोधन अन्य लैंगिक (जेंडर)प्रावधान एवं परिसर अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। साथ ही आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अहर्ता तिथि 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया है।
 


अन्य पोस्ट